: खाद्य मंत्री ने संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का किया शुभारंभ
Mon, Mar 11, 2024
खाद्य
मंत्री
ने
संबलपुर
में
नवीन
पुलिस
थाना
चौकी
का
किया
शुभारंभ
रायपुर, /खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर में नवीन पुलिस थाना चौकी का शुभारंभ किया। और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
क्षेत्र में अपराध को रोकने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। और बेहतर पुलिसिंग से क्षेत्र में हो रहे अपराध में लगेगी लगाम। इस अवसर पर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रहे।
: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव
Mon, Mar 11, 2024
Lok Sabha elections 2024 लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. कभी भी चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं.
रायपुर
: पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल बन चुका है. राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. पार्टियों की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है. बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इस बीच सूत्रों के हवाले से यह खबर मिल रही है छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं.
थ्री फेज में लोकसभा चुनाव के तहत वोटिंग के आसार
: इस बार छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है. पहले चरण में बस्तर में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर चुनाव कराए जा सकते हैं. जबकि थर्ड फेज में दुर्ग ,रायपुर, जांजगीर -चांपा ,कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर सीट पर मतदान कराया जा सकते है. हालांकि अब तक चुनाव आयोग की तरफ से इस बात की घोषणा नहीं की गई है.
लोकसभा की 11 सीटों पर मौजूदा स्थिति
: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की मौजूदा सीटों की बात करे तों 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. जबकि दो सीटों पर कांग्रेस काबिज है. छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद से अब तक चार बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं. इन लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2004 और 2009 में छत्तीसगढ़ में एक चरण में मतदान कराया गया था . वही साल 2014 की बात की जाए, तब पहली बार छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान कराए गए. इसी तरह साल 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में ही मतदान कराया गया . यही वजह है कि संभावना जताई जा रही है, कि साल 2024 में हो रहे लोकसभा चुनाव भी तीन चरणों में ही पूरे कराए जाएंगे.
साल 2019 के चुनाव में कब हुई थी आचार संहिता लागू
: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 10 मार्च तक आचार संहिता लागू हो गई थी. साल 2004 में 29 फरवरी को आचार संहिता लागू हुई थी. जबकि साल 2009 में दो मार्च को आचार संहिता लागू हुई थी. इस बार भी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अब कभी भी आचार संहिता की घोषणा हो सकती है.
लोकसभा चुनाव 2024: बिलासपुर लोकसभा चुनाव में क्या इस बार बदलेगा ट्रेंड, क्या कहता है न्यायधानी का चुनावी इतिहास ?
: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी कौशल्या साय के जन्मदिन पर किया शानदार पोस्ट
Mon, Mar 11, 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी कौशल्या साय के जन्मदिन पर किया शानदार पोस्ट
रायपुर। आज है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय का जन्मदीन, सीएम साय ने पत्नी के जन्मदिवस पर फोटो के साथ शानदार पोस्ट लिखा यह कहावत कि किसी भी पुरुष की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है, मेरे विषय में तो शत-प्रतिशत सच है।
आज जो कुछ भी कर पाया हूं, वह अर्द्धांगिनी कौशल्या साय जी के बिना तो बिल्कुल भी संभव नहीं था।