जुलाई के आखिरी हफ्ते से शुरु होगा अमित शाह का 'मिशन यूपी' : अवध से बजेगा चुनावी बिगुल
Jagbhan Yadav
Thu, Jul 16, 2026
उत्तर प्रदेश - बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जुलाई के आखिरी हफ्ते से उत्तर प्रदेश में पार्टी के बड़े चुनावी मिशन का आगाज करने जा रहे हैं। शाह का ये दौरा यूपी की सियासी हलचल को तेज करने वाला है, क्योंकि इसका सीधा असर टिकटों के बंटवारे पर पड़ने वाला है।
इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि गृहमंत्री यूपी में टिकट के दावेदारों के नामों को फाइनल करेंगे। शाह के पास हर सीट से संभावित उम्मीदवारों की एक लिस्ट होगी। ये लिस्ट किसी सिफारिश पर नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल पर कराए गए सर्वे, स्वतंत्र एजेंसियों से मिले फीडबैक और रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है।
गृहमंत्री के इस मेगा प्लान की शुरुआत अवध क्षेत्र से होगी। इसके ठीक बाद उनका पूरा फोकस पश्चिमी यूपी पर रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इस बार शाह उत्तर प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक रीजनों का सघन दौरा करेंगे, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया जा सके।
इस दौरे के बाद यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।
ये जानकारी उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। गृहमंत्री अमित शाह का संगठनात्मक दौरा राज्य के सभी राजनीतिक समीकरणों को तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन