: बांदा रेलवे स्टेशन में आरक्षण खिड़की बोल रही है प्लीज “न बाबा न”
Wed, Oct 16, 2024
मोहित यादव
बांदा।
दीपावली एवं छठ पर्व
पर घर जाने के लिए रेल में आरक्षण की स्थिति
“न बाबा न”
की हो गई है। आरक्षण खिड़की पर लंबी कतारें हैं। दिल्ली, मुंबई, बनारस,गोरखपुर, बालिया मार्ग की सभी ट्रेनों में त्योहार के 30 दिन पहले से लेकर 20 दिन बाद तक के लिए आरक्षण फुल है। यात्रियों को घर आने-जाने को कोई दूसरा ही साधन अपनाना पड़ेगा।
जिले के डेढ़ लाख से अधिक लोग रोजी-रोजगार के लिए महानगरों में रह रहे हैं। करीब 50 हजार से अधिक बिहार व नेपाल के मजदूर जिले में स्टोन क्रेशर आदि उद्योगों में काम कर रहे हैं। दीपावली पर्व पर यह लोग प्रतिवर्ष अपने घरों को आते-जाते हैं। इसके लिए यह एक से डेढ़ माह पहले से ही ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में रिजर्वेशन कराने लगते हैं। इस वर्ष भी त्योहार पर घर जाने वाले लोगों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़कियों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर ट्रेनों में 10 अक्तूबर से नवंबर तक के लिए रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। अब इन तिथियों में जो भी रिजर्वेशन होंगे वह वेटिंग के होंगे। ऐसे में अब यात्रियों के सामने घर जाने के लिए परिवहन सेवाओं सहित कोई दूसरा साधन चुनना मजबूरी हो गई है।
: बहराइच में देर रात फिर बवाल, नकवा गांव पर रात 10 बजे चढ़ आई भीड़ और किया ये सब
Tue, Oct 15, 2024
Bahraich Violence news: बहराइच में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद छिटपुट हिंसाओं का दौर जारी है. बहराइच में देर रात एक बार फिर बवाल और आगजनी की कोशिश की गई है.
Bahraich Violence news:
बहराइच में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद छिटपुट हिंसाओं का दौर जारी है. बहराइच में देर रात एक बार फिर बवाल और आगजनी की कोशिश की गई है. उपद्रवियों ने बहराइच के नकवा गांव और यहां मौजूद एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है. बाद में पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने में सफलता हासिल की है.
बहराइच में सोमवार देर रात उपद्रवियों ने नकवा गांव में आगजनी की. यहां के ग्राम प्रधान के मुताबिक 10 से 15 लोग पहुंचे थे और गांव में आगजनी की. आगजनी के बाद पुलिस और पीएसी की भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हालत को काबू में किया. इस मामले में महसी के बीडीओ हेमंत यादव ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों ने गांव में आगजनी की. पुलिस ने मौके में पहुंच हालात काबू में किया. 50 से ज्यादा पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं.
बहराइच
के नकवा गांव में एक ओर आगजनी हुई तो वहीं कुछ दूर पर धार्मिक स्थल को उपद्रवियों ने तोड़ने का प्रयास किया. समय रहते पुलिस बल के पहुंचने से उपद्रवी भागे. गांव वालों ने कहा धार्मिक स्थल को तोड़ने के बाद आगजनी की हुई कोशिश. बीडीओ हेमंत यादव ने भी कहा कि धार्मिक स्थल को तोड़ा गया है. बाद में पुलिस बल ने हालात काबू में किया
बहराइच में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की निगाह
इस बीच बहराइच के अलग-अलग हिस्सों में 12 कंपनी पीएससी, 02 कंपनी सीआरपीएफ, 01 कंपनी आरएएफ और गोरखपुर ज़ोन की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल रखा है. प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहें. माहौल को बेहतर बनाने 04 आईपीएस, 02 एएसपी, 04 सीओ की भी तैनाती की गई है. बहराइच की परिस्थिति पर सीएम योगी की सीधी नजर है. उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दे रखा है कि एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए. अब तक 30 से अधिक उपद्रवी हिरासत में लिए गए हैं.
विसर्जन के समय जान गंवाने वाले युवक का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया
बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को कर दिया गया है. महसी के बीजेपी विधायक ने पीटीआई-भाषा से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है. वहीं युवक की मां मुन्नी देवी ने फिर एक बार कहा है कि मेरा बेटा मर गया, हमें न्याय चाहिए. बहराइच की महसी तहसील के मंसूर गांव में रविवार को भड़की हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने 10 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
: छात्राओं ने निभाई डीएम और एसपी की भूमिका, किया विभागों का निरीक्षण
Fri, Oct 11, 2024
राम यादव
बांदा। ‘मिशन शक्ति’
विशेष अभियान के तहत
‘एक दिन की नायिका’
कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें जिले की मेधावी छात्राओं ने
प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की सांकेतिक भूमिकाएं
निभाईं।
आर्य कन्या इण्टर कालेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी सिंह ने सांकेतिक
जिलाधिकारी की भूमिका
निभाई, जबकि राजकीय बालिका इण्टर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा वैस्णवी ने पुलिस अधीक्षक की भूमिका निभाई।
वहीं, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की कक्षा 12 की छात्रा संस्कृति सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। इन छात्राओं ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए।
इसके साथ ही, अन्य विभागों के कार्यों की भी जानकारी ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके बाद, सांकेतिक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कार्यशैली और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा का संचार करना है।