Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Vaishaakh Maas : 13 अप्रैल से शुरू होगा वैशाख मास, धर्म, दान और स्नान के इस पावन महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 13, 2025

Vaishaakh Maas :  हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास, वर्ष का दूसरा मास होता है जो चैत्र पूर्णिमा के अगले दिन से प्रारंभ होता है। इस वर्ष वैशाख माह की शुरुआत 13 अप्रैल (रविवार) से हो रही है और इसका समापन 12 मई (सोमवार) को होगा। इसे धर्म, पुण्य, दान और स्नान का महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस मास में सूर्य की किरणें विशेष प्रभावशाली होती हैं, जिससे धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है।

Vaishaakh Maas : 13 अप्रैल से शुरू होगा वैशाख मास

Vaishaakh Maas
Vaishaakh Maas

वैशाख मास का महत्व:

वैशाख माह में तीर्थ स्नान, पवित्र जल में दान, सूर्य पूजा और जप-तप करने का विशेष महत्व है। यह महीना आत्मशुद्धि, पुण्य अर्जन और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय माना जाता है। खास बात यह है कि इस मास में आने वाले व्रत और त्योहार धार्मिक रूप से अत्यंत प्रभावशाली माने गए हैं।

वैशाख मास 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार

वैशाख अमावस्या – 27 अप्रैल (रविवार)
पितरों के तर्पण, दान-पुण्य और गंगा स्नान का विशेष महत्व।

परशुराम जयंती – 29 अप्रैल (मंगलवार)
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जयंती।

अक्षय तृतीया – 30 अप्रैल (बुधवार)
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन। विवाह, खरीदी-बिक्री, सोना खरीदने और जप-तप के लिए अति शुभ।

गंगा सप्तमी – 3 मई (शनिवार)
गंगा मैया के पृथ्वी पर अवतरण का दिन। गंगा स्नान व दान का विशेष महत्व।

नृसिंह जयंती – 11 मई (रविवार)
भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की जयंती, जिन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा हेतु अवतार लिया।

 वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) – 12 मई (सोमवार)
भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण दिवस। इस दिन वैशाख मास का समापन होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें