Budget 2026 LIVE: : वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, यहां पढ़ें पल-पल के लाइव अपडेट
Sun, Feb 1, 2026
Budget 2026 LIVE Updates:
यूनियन बजट 2026-27 से ठीक पहले देश के आर्थिक मोर्चे पर जोरदार हलचल देखने को मिली है. सोना–चांदी से लेकर शेयर बाजार तक, हर तरफ उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और निवेशकों की धड़कनें तेज हो गई हैं. भारी प्रॉफिट बुकिंग और वैश्विक बाजारों के दबाव के कारण कीमती धातुओं में ऐतिहासिक गिरावट के बाद अब सभी की नजरें बजट घोषणाओं पर टिक गई हैं. वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल निशान में फिसले, क्योंकि बाजार प्रतिभागी बजट से पहले किसी बड़े कदम की उम्मीद में सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं.
वित्त मंत्री पर टिकीं देश की निगाहें
सरकार की ओर से आर्थिक नीति, टैक्स संरचना, वेतनभोगी वर्ग को राहत, इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश और आयात शुल्क जैसे कदम बाजार की दिशा तय करेंगे. खासकर गोल्ड-सिल्वर में आई उथल-पुथल ने निवेशकों को और चौकन्ना कर दिया है, क्योंकि बजट में किसी भी तरह के ड्यूटी बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर, बजट से पहले का माहौल तेजी, गिरावट, उम्मीद और अनिश्चितता- चारों का मिला-जुला रंग दिखा रहा है, और देश अब वित्त मंत्री के ऐलान का इंतजार कर रहा है.
7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण
केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है'
Union Budget LIVE: यहां सुनें वित्त मंत्री का बजट भाषण
https://www.youtube.com/live/mShtspxzyTw?si=MWDI8shARSjX5MCJ
BREAKING : महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं सुनेत्रा पवार, जानिए कौन – कौन सा मिला विभाग
Sun, Feb 1, 2026
महाराष्ट्र:
राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपने पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की जगह ली है, जिनका दो दिन पहले एक विमान दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। मुंबई के लोक भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सुनेत्रा को राज्य एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग मिले हैं। प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले अजित के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं।
सुनेत्रा पवार को राज्य एक्साइज ड्यूटी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग मिले हैं। प्लानिंग और फाइनेंस विभाग, जो पहले दिवंगत अजित पवार के पास थे, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास हैं।