: अलका लांबा बनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष
Fri, Jan 5, 2024
नई दिल्ली।
अलका लांबा को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी है. उन्हें पार्टी ने महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं वरुण चौधरी को NSUI का अध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि पिछले दिनों NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने 5 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे।
इनमें राजस्थान से विनोद जाखड़, तेलंगाना से वेंकट और अनुलेखा, दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी के नाम शामिल थे. राहुल गांधी ने जब NSUI अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू लिया तब प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे. इस रेस में वरुण चौधरी आगे निकल गए हैं. वो NSUI के वर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन की जगह ले रहे हैं।
: विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री की गारंटी पर की गई पहल की जानकारी दी
Sat, Dec 23, 2023
दिल्ली-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी की गारंटी’ पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय व पहल की जानकारी दी।श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1738463795021000883?t=oyBP6ZRbCPxGtctiZjAhow&s=19
वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार से मिली इस राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात, देखें तस्वीरें
Sat, Dec 23, 2023
https://thenewsindialive.in/
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।
- Advertisement -
https://twitter.com/VPIndia/status/1738403875181547920?t=QGFs7XKBqOUU-t2azZxgAQ&s=19
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव 22 दिसंबर से दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान आज वे राष्ट्रिय नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे और छग के विकास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।
पहली कैबिनेट बैठ में लिए ये निर्णय
बीते दिन सीएम विष्णु देव साय ने पहली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें पहला निर्णय 18 लाख आवास बनाने का था। मुख्यमंत्री ने कानून कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों पर दिए सख्त निर्देश हैं। उन्होंने जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अपराध पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।